सरस्वती पूजा एवं महाबीरी जुलूस को लेकर हसनबाजार थाना परिसर में थानाध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में साफ शब्दों में कहा गया कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्पष्ट निर्देश दिया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जुलूस तय रूट और निर्धारित समय में ही निकलेगा।