श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ के विकास के लिए बनेगा गैर-राजनीतिक संगठन, विनोद गिरी गुंसाई की पहल
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता और सौंदर्यकरण को लेकर नई पहल सामने आई है। भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकारी प्रयासों के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक गैर राजनीतिक सेवा संगठन का गठन किया जाएगा, जो