चायल: अतरसुइया नहर पुलिया के पास से 15 हजार का इनामी समेत 2 गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
कौशांबी। सराय अकिल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मंगलवार शाम 5:00 बजे हुई गिरफ्तारी पुलिस ने भेज दिया दोनों को जेल!