खंडवा: ओंकारेश्वर में सीवरेज का पानी नर्मदा में मिला: 20 मिनट की बारिश से भक्त परेशान होते रहे, नगर निगम के इंतजाम सिर्फ नाम के
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सोमवार को हुई करीब 20 मिनट की झमाझम बारिश ने नगर निगम के सीवरेज और पानी निकलने के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। थोड़ी सी देर की तेज बारिश में ही काशी विश्वनाथ मंदिर पार्किंग के पास नाले से लगी सड़क पर कमर तक पानी भर गया, जिससे बाहर से आए श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।