द्वाराहाट: आश्रम द्वाराहाट में 3 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
योगदा समिति शाखा आश्रम द्वाराहाट में 24 से 26 अक्टूबर तक तीन दिन तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में शिशु रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, आंख, कान, नाक, गला, स्वास, दमा और सामान्य बीमारियों की जांच और इलाज होगा।