आगरा: आगरा में छात्रवृत्ति घोटाला: हिंदू छात्रों को अल्पसंख्यक दिखाकर खोले फर्जी खाते, कार्रवाई नहीं हुई
आगरा में छात्रवृत्ति घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिंदू छात्रों को अल्पसंख्यक दिखाकर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खोले गए और सरकारी छात्रवृत्ति की रकम हड़प ली गई। थाना ट्रांस यमुना में एक साल पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने अपनी आख्या में भी गड़बड़ी मानी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।