धनघटा थाना क्षेत्र के हैसर बाजार निवासी 60 वर्षीय लालचंद की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह खेत की सिंचाई के लिए मलौली पेट्रोल पंप से डीजल लेने जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।