सहारनपुर: दिल्ली रोड पर नो एंट्री उल्लंघन के मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, 10 भारी वाहनों पर ₹2 लाख से ज्यादा का जुर्माना
सहारनपुर के दिल्ली रोड पर कमिश्नर कार्यालय के बाहर 9 नंबर एंट्री में मिट्टी से लदी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को यातायात पुलिस ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे सीज कर लिया। प्रभारी यातायात अमित तोमर के नेतृत्व में नो एंट्री जोन में अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। कुल 10 भारी वाहनों के चालान काटे गए, जिससे 2 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।