बागपत: कस्बा टटीरी स्थित सीएनजी पंप के सामने एलटी लाइन की चिंगारी से घास-फूस में लगी आग
रविवार की दोपहर करीब चार बजे कस्बा टटीरी निवासी थिंक गैस कर्मचारी पुलकित गोयल के मुताबिक सीएनजी पंप के सामने एलटी लाइन (लो टेंशन) जा रही है। अचानक एलटी लाइन से निकली चिंगारी से घास-फूस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आस-पास के सूखे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। बताया कि सीएनजी पंप के कर्मचारियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।