गुमला: बरिसा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
Gumla, Gumla | Jul 6, 2026 जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला खनन निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में बरिसा गांव के समीप छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। टीम को देखते ही दोनों चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टरों के डाला पर कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी, जिससे उनकी पहचान छिपाने का प्रयास किया