बिंदकी: जोनिहा कस्बे के समीप पावर हाउस के निकट बंबा किनारे टिकरी मनौटी रोड पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर बाबा नाती गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप पावर हाउस के निकट बंबा किनारे टिकरी मनौटी रोड में शनिवार की रात को अनियंत्रित बाइक से गिरकर शिवनाथ उम्र 70 वर्ष तथा उसका नाती मंदीप उम्र 25 वर्ष ग्राम टिकरी मनौटी घायल हो गये । सीएचसी से दोनों को रेफर किया गया। शनिवार व रविवार की मध्य रात 12 बजे दोनों को फतेहपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।