मथुरा: वृंदावन में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद
वृंदावन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद तीर्थनगरी वृन्दावन में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सौ फुटा पुल के नीचे से एक शातिर चोर को चोरी की बाइक और एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।