महोबा: रहलिया मोड़ के पास अज्ञात लोगों ने चलती बाइक में मारा डंडा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ
Mahoba, Mahoba | Oct 18, 2025 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के बम्हौरी गोसाईं निवासी 45 वर्षीय राजेश शनिवार समय तकरीबन 8 बजे महोबा से काम कर बाइक में सवार होकर घर जा रहा था। तभी रहलिया मोड़ के पास अज्ञात लोगों ने उसे पीछे से डंडा मार दिया। जिससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है।