बड़गांव: हिरणमगरी पुलिस ने थाना क्षेत्र से अवैध देशी पिस्टल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
हिरणमगरी पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी योगेश गोयल के अवैध हथियार रोकथाम अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र सिंह चौहान उर्फ तबाही और लक्ष्मीलाल सुथार को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि हथियार शहजाद शाह से खरीदा गया था, जिसकी तलाश जारी है।e