बदायूं: पेपल गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शराब के सेल्समैन को टक्कर मारी, हुई मौत
Budaun, Budaun | Dec 12, 2025 जनपद बरेली के आंवला शाही के रहने वाले प्रमोद कश्यप पुत्र प्रहलाद कश्यप फैजगंज बेहटा में एक शराब की दुकान पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत थे। रात में वह अपनी दुकान बंद करके अपनी बाइक से अपने घर जा रहा थे कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के पेपल गांव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार प्रमोद को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।