बिजनौर: बिजनौर में सनातन धर्म सभा के तत्वाधान में बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली रैली, बाजार हुआ बंद
Bijnor, Bijnor | Dec 8, 2024 बिजनौर में रविवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे सनातन धर्म सभा के तत्वाधान में आज तमाम व्यापारियों ने बाजार बंद रखा है। बांग्लादेश में लगातार हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आज तमाम व्यापारियों ने बाजार बंद करके एक रैली निकाली है। जिसको लेकर बिजनौर जिले में पुलिस तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।