बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक महिला से जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Dec 7, 2024 बिजनौर में शनिवार को समय करीब शाम 5:00 बजे एक महिला ने थाना कोतवाली शहर में पुलिस को तहरीर दी कि राजपाल नाम के एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। तथा उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज करके आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। और जेल भेज दिया है।