कटंगी: अर्जुनी के सरपंच-सचिव और ग्रामीणों ने थाने में की शिकायतकर्ताओं की शिकायत
शनिवार को जहां 05 ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी नहीं देने और अभद्र भाषा का उपयोग करने की थाने में शिकायत की थी। वहीं रविवार अर्जुनी पंचायत के सरपंच-सचिव और करीब दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ शासकीय कार्य में दखल देने और सरपंच-सचिव को झूठा फंसाने की शिकायत की है।