कटंगी: अर्जुनी पंचायत के सरपंच-सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत, आरटीआई से जानकारी मांगें जाने पर विवाद
मुख्य रुप से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए बनाए गए सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगने पर जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत अर्जुनी के सरपंच विनोद कुमार गढ़पाण्डे और सचिव राजेश पाठक ने कथित तौर आवेदकों को डराया-धमकाया है। ऐसी शिकायत शनिवार को आवेदकों ने कटंगी थाना पहुंचकर की है।