राजगढ़: लंबोर बड़ी में टोल प्लाजा के विवाद के चलते आमसभा को लेकर आयोजकों को जारी किए नोटिस, धरना देने वालों ने जताई नाराजगी
Rajgarh, Churu | Apr 8, 2026 राजगढ झुन्झुनूं लम्बोर बड़ी टोल प्लाजा पर किसानों का धरना बुधवार को 45वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर बुधवार को एक विशाल आमसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते प्रशासन सतर्क हो गया है तथा प्रशासन ने धरने का नेतृत्व कर रहे आयोजकों को नोटिस जारी किए हैं। टोल संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि प्रशासन नोटिस जारी कर धरने को दबाने का प्रयास कर रहा है।