चंदौली: बड़उर खुरुहुजा में अवैध संबंध के चलते पति की हत्या, पत्नी और ननदोई को किया गया गिरफ्तार
बबुरी थाना क्षेत्र में पत्नी व ननदोई ने अवैध संबंध के चलते पति की हत्या कर शव को फांसी पर लटका आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर रामदुलारी व रामजनम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने रस्सी बरामद कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।