महाराजगंज: जिला परिषद मार्केट में दिल्ली प्रशासन के तानाशाही रवैये के खिलाफ अटेवा ने किया प्रदर्शन
मंगलवार को 5 बजे एनएमओपीएस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने से क्षुब्ध अटेवा ने जिला परिषद मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एफआईआर की प्रतियां जलाकर जोरदार विरोध दर्ज किया। प्रदर्शन में प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष टीपी सिंह, नवीन श्रीवास्तव, शिव सरन सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।