महाराजगंज: बरवा खुर्द के दो युवकों की कर्नाटक में करंट लगने से हुई मौत, गांव में छाया मातम
मंगलवार सुबह 10:30 बजे मृतक के परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव के दो युवकों की कर्नाटक के मंगलौर में सोमवार को करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार बरवा खुर्द निवासी विवेक साहनी (21 वर्ष) पुत्र चौथी साहनी और विशाल साहनी (