खरीफ धान फसल क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करने गुरुवार को 2:30 बजे अपराह्न में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार राजपुर प्रखंड के संगराव- मंगराव पंचायत पहुंचे. इस दौरान किसान संजय सिंह के धान के खेत का कटनी प्रयोग किया गया। क्रॉप कटिंग 10 मीटर x 5 मीटर के आयताकार क्षेत्रफल में किया गया. जिसका उपज 36.970 क्विंटल प्राप्त हुआ।