नामकुम: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप का हुआ समापन
Namkum, Ranchi | Jul 12, 2026 सरला बिरला पब्लिक स्कूल में रविवार शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप का समापन हो गया। राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप में देशभर से 437 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन वर्ग में तमिलनाडु के रयान रोजरियो ने 9.5 अंकों के साथ राष्ट्रीय खिताब जीता, जबकि गर्ल्स वर्ग में महाराष्ट्र की नंदी प्रीतिका चैंपियन बनीं।