किशनगढ़ बास: खैरथल जिला कलेक्टर के निर्देशों पर 2 दिन में पेयजल समस्याएं दूर, नरवास क्षेत्र में जलापूर्ति हुई सुचारू
Kishangarhbas, Alwar | Apr 19, 2026
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नरवास क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान दो दिन में कर दिया है। ग्रामीणों ने 16 अप्रैल को कलेक्टर की जनसुनवाई में समस्या सामने रखी थी। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र यादव ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि नरवास जल योजना के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया इस दौरान मौके पर नया15 HP पंपसेट लगाया गया है।