कांके: धुर्वा डैम में युवक ने लगाई छलांग, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
Kanke, Ranchi | Apr 28, 2026 धुर्वा डैम में एक युवक के द्वारा मंगलवार सुबह करीब सात बजे छलांग लगाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से डैम तक पहुंचा था और फाटक के पास से उसने पानी में छलांग लगा दी। घटनास्थल से उसकी बाइक बरामद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।