रामपुर: कलेक्ट्रेट में अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने जाट महासभा के नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया
Rampur, Rampur | Apr 3, 2025 गुरूवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज के लोगो ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम एसपी को ज्ञापन सौंपा। जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव युद्ध वीर सिंह पर वैश्य समाज के विरुद्ध अमर्यादित भाषा बोलने का आरोप है।