रामपुर: बिलासपुर मंडी के पास एक स्कूली बस ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, घटना में चार लोग घायल, चारों जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Apr 3, 2025 बिलासपुर मंडी के पास एक स्कूली बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हुए हैं। घटना गुरुवार की शाम 4:00 बजे की है बाइक पर दंपती और उनके दो किशोर सवार थे। इस घटना में दंपती समेत उनके दो किशोर कुल चार लोग घायल हुए हैं ।चारों को बिलासपुर को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया वहां के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।