हनुमानगढ़: जंक्शन में पुलिस ने 20 लाख रुपए की हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया, नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 लाख रुपए की कीमत के हीरोइन चिट्टा नशा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जंक्शन थाना के एसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की है।