बांका: भतकुंडी में शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भव्य मंदिर निर्माण की सराहना
Banka, Banka | Jun 27, 2026 बांका सदर प्रखंड के भतकुंडी गांव में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं लघु रुद्र यज्ञ महोत्सव में शनिवार की दोपहर दो बजे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिसर में पहुंचकर विधि-विधान से आयोजित प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लिया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।