धमतरी: जिले के अंतिम छोर में बसे बोरई में लिंक कोर्ट की शुरुआत, ग्रामीणों के लिए सुलभ न्याय की पहल
धमतरी जिले के डूबान प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के त्वरित एवं सुलभ निराकरण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत बोरई में लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया गया। यह लिंक कोर्ट अब प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में न्यायिक सेवाओं का लाभ।