सैदपुर: रजादी में हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की दर्दनाक मौत, एक अन्य की हालत गंभीर
नंदगंज थानाक्षेत्र के रजादी में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाइवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गयी। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर ही हृदयविदारक मृत्यु हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।