नागौद: पोड़ी गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज़ ग्रामीणों ने विद्युत वितरण केंद्र पर दिया धरना
Nagod, Satna | Apr 24, 2026 विद्युत वितरण केंद्र बिहटा अंतर्गत नागौद व उंचेहरा मॉर्ग के मध्य पड़ने वाले पोड़ी गाव का ट्रांसफार्मर लगभग 6 माह पहले जला था।ग्रामीण 25 केव्ही ट्रॉन्सफार्मर के सहारे अपने घरों को रोशन कर रहे थे।लेकिन वह ट्रांसफार्मर भी जला जिस वजह से परेशान ग्रामीणो ने विद्युत वितरण केंद्र उंचेहरा के सामने दिया धरना।