बनमनखी: बनमनखी में अग्निशमन विभाग ने किया फायर सेफ्टी ऑडिट, मॉक ड्रिल के दौरान अग्नि यंत्र की पाई गई कमी
बनमनखी में शुक्रवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मिथिला होटल रेस्टोरेंट एवं प्रिती स्वीट रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी ऑडिट और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।