सतना के बस स्टेंड के पास स्थित एक होटल में बुधवार की रात लगभग आठ बजे उसवक्त हड़कंप मच गया जब भारी पुलिस बल ने होटल में दविश दी जहां होटल के कमरे में अंतराज्यीय जुएं का फड़ संचालित था, और पुलिस ने बावन परी (ताश की गड्डी) के साथ 13 जुआड़ीयो को गिरफ्तार किया है,जुए के फड़ से तांश की गड्डी,पांच लाख सोलह हजार नगद एवम तीन लाख कीमत के 14 मोबाइल जप्त किए है।