सतना के हरमल्ला में चोरों ने घर का ताला तोड़ा, नकदी और जेवर सहित लाखों का सामान चुराया, पुलिस जांच कर रही है
सतना के सिविल लाइन थाना छेत्र अंतर्गत हरमल्ला में सुने घर को चोरों ने निशाना बना डाला है,और नगदी एवं जेवर सहित लाखो का सामान पार कर दिया है,पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात हरमल्ला निवासी रजनीश शुक्ला के घर पर घटी है,बताया जा रहा है कि मकान मालिक सहित घर के सभी सदस्य बाहर थे इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला।