उतैली से एक व्यक्ति को जबरन बगहा ले गए दबंग, साढ़े 3 लाख रुपये उधार लेने के स्टाम्प पर कराए हस्ताक्षर
उतैली मे ढाई लाख उधार लेने वाले दीपू गुप्ता को बुधवार की दोपहर 3 बजे राजकुमार मिश्रा उसका बेटा शुभम और बालेंद्र गर्ग आए और जान से मारने की धमकी देकर जबरन अपने साथ बगहा ले गए । दबंगों ने साढ़े 3 लख रुपए उधार लेने के दस्तावेज पर जबरन सिग्नेचर कर लिया । पीड़ित दीपू गुप्ता पत्नी मीनू गुप्ता के साथ कोलगवां थाना पहुंचा और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।