छठ पूजा को लेकर हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए कई मार्गों को वन वे घोषित किया गया है, जबकि घाटों की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। लोगों से पैदल चलने की अपील की गई है।