मुंडावर: मुंडावर में रोडवेज की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mandawar, Alwar | May 15, 2026 मुंडावर। ततारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय अखिल चौधरी की मौत हो गई। बालकिशन की ढाणी निवासी अखिल बाइक से नीमराणा कंपनी में नौकरी पर जा रहा था। अलवर-बहरोड़ मार्ग पर टेहड़की स्टैंड के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।