खरगोन। पिछले दो दिन की बारिश की बाद शहर में जगह- जगह जल भराव से नगर पालिका की जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी है। नाले नालियां चौक होने के साथ ही मुख्य बाजारों में पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से सड़कों पर पानी जमा हो रहा है, अंजूमन नगर में हालात यह है कि बारिश थमने के बाद भी पानी सड़क पर जमा होकर दुकानों में घुस रहा है।