खरगोन में बीती देर रात तेज हवा आंधी और बारिश के चलते एसपी ऑफिस के पास एक पेड अचानक कार पर गिर गया। पेड के कार पर गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की हादसे में कार में ही सवार कार मालिक विकास कुशवाह बाल बाल बच गये। जानकारी के अनुसार कार सवार विकास इन्दौर से लौटने के बाद एसपी ऑफिस के बहार खडी कार से अपने घर बजरंग नगर जाने की तैयारी में थे।