खरगोन। जीवन भर के लिए दिव्यांग बना देने वाली पोलियो की बीमारी के उन्मूलन के लिए रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। जिले में 0 से 5 वर्ष के करीब 2 लाख 60 हजार 623 बच्चो को दो बुंद जिंदगी का संदेश लेकर दवाई पिलाई जाएगी। अभियान की शुरुआत रविवार को जिला अस्पताल में विधायक बालकृष्ण पाटीदार की उपस्थिति में की गई।