मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री परिवार की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें जिलेभर के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें बारिश में पौधारोपण कार्यक्रम चलाने, बालिका शिक्षा और कौशल पर बल देने की रणनीति बनाई गई। बैठक में दायित्व बोध गतिविधि में खरगोन उपजोन प्रदेश में श्रेष्ठ आने की जानकारी भी दी गई।