अमानगंज: अमानगंज में जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन, जनप्रतिनिधियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश
बुधवार सुबह 11:00 जानकारी प्राप्त हुई की नगर परिषद अमानगंज द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, अध्यक्ष प्रतिनिधि शारदा खटीक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढ़पाले सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।