लखीमपुर: पलिया विधायक की हेजल नेट फैक्ट्री बनी रोजगार का बड़ा केंद्र, 1500 लोगों को मिला काम; 1000 और युवाओं को मिलेगा रोजगार
पलिया विधानसभा क्षेत्र में संचालित द हेजल नेट फैक्ट्री स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। भाजपा विधायक रोमी साहनी के पुत्र अंकित साहनी ने बताया कि फैक्टरी के माध्यम से अब तक करीब 1500 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है जहां अंकित साहनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में 1000 और युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।