चकिया: गायघाट आरक्षित वन भूमि पर अवैध खुदाई को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने जेसीबी व ट्रैक्टर छुड़ाया
चकिया कोतवाली क्षेत्र के गायघाट भगड़ा स्थित आरक्षित वन भूमि पर जेसीबी से मिट्टी खुदाई को लेकर शनिवार को दोपहर 02 बजे को बवाल हो गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग और पुलिस ने जेसीबी व ट्रैक्टर को कब्जे में लिया, लेकिन विरोध कर रहे ग्रामीणों ने दोनों वाहनों को छुड़ा लिया। मामला बढ़ने पर सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। वन विभाग ने कार्यवाही कि बात कही।