विदिशा नगर: ढोल-मंजीरे के साथ महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई की मांग
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर माधवगंज चौराहे पर गुरुवार दोपहर 3 बजे महिला कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-मंजीरे के साथ भजन-कीर्तन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है।