चुनार: कठेरवा गांव में घर के अंदर अवैध गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चुनार कोतवाली के कठेरवा गांव स्थित घर के अंदर से अवैध गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में घर के अंदर से एक महिला अवैध गांजा की पुड़िया देती नजर आ रही है। एक व्यक्ति वहां पहले से मौजूद है जो मोबाइल से वीडियो बना रहा है। वीडियो बनाने के बाद शख्स द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।