बड़ौद: गरोठ उज्जैन फोरलेन सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, बडौद पुलिस ने कार चालक पर प्रकरण दर्ज किया
आज सोमवार थाना बडौद से रात्रि 9 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गरोठ उज्जैन फोरलेन पर 26 जुलाई को हुए भीषण सड़क हादसे में उज्जने जिले के कायथा निवासी व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक के खिलाफ आज सोमवार दोपहर 3 बजे प्रकरण दर्ज कर लिया है।यह कार्रवाई बड़ौद थाना पुलिस द्वारा मर्ग जांच उपरांत परिजन की शिकायत के आधार पर की गई है।